अनिल कपूर ने इस वजह से दी थी जान से प्यारी अपनी मूंछों की कुर्बानी, बहुत खुश हुए थे यश चोपड़ा

By रेनू तिवारी | Feb 27, 2020

बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर जो हमेशा जवां रहने की जड़ी बूटी खाकर धरती पर आय़े हैं, उसके लिए उनकी जान से ज्यादा प्यारी उनकी मूंछ है। अपनी मूंछ के प्रति अपने प्यार को अनिल कपूर कई बार जाहिर कर चुके हैं। वह कहते हैं कि उनकी मूंछे उन्हें जान जितनी ही प्यारी हैं। अनिल कपूर का लुक भी उनकी मूंछो के कारण काफी अच्छा लगता है। बॉलीवुड के अनिल कपूर पहले ऐसे अभिनेता था जो मूंछो के साथ मशहूर हुए। 

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लम्हें' के लिए अनिल कपूर ने अपनी मूंछो की कुर्बानी दी थी। 1991 में यश चोपड़ा ने लम्हें फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म का कास्ट वह काफी शिद्दत से कर रहे थे। वह इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा को लेना चाहते थे। मगर फिल्म फिल्म पर लिखा है एक्टर का नाम... इस फिल्म में अनिल कपूर का एक्टिंग करना लिखा था। अमिताभ बच्चन  के मना करने के बाद यश के जेहन में अनिल कपूर का नाम आया। यश चोपड़ा ने लम्हें फिल्म की स्टोरी अनिल कपूर को सुनाई। अनिल कपूर को फिल्म की स्टोरी अच्छी लगी। 

अनिल कपूर को ध्यान से देखने के बाद यश ने मना कर दिया कि अनिल आप इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं हो। कुछ समय इंतजार करने के बाद एक दिन अनिल कपूर ने यश चोपड़ा को अपनी एक तस्वीर भेजी। इस तस्वीर को देखकर यश देखकर हैरान रह गये और अनिल को उन्होंने फिल्म में कास्ट कर लिया। फिल्म करने के लिए अनिल कपूर ने अपनी मूछे हटवा ली थी। 

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट श्रीदेवी थी। इस फिल्म को फ़ेयर अवॉर्ड मिला था और श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का। 

प्रमुख खबरें

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी

Indian Ocean में US Navy का बड़ा एक्शन, संदिग्ध Iranian Oil Tanker को रोका, बढ़ा टकराव का खतरा।

Border पर भारत ने किया खतरनाक शेषनाग से धमाका, दहल उठे मुनीर-शहबाज

खोल दो नहीं तो...हॉर्मुज में चीन की एंट्री, ईरान को दिया सख्त आदेश!