अनिल कपूर इस अदाकारा पर थे फिदा, प्यार के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए थे तैयार!

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 22, 2021

अनिल कपूर को कौन नहीं जानता, अपनी एक्टिंग के दम पर अनिल कपूर करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। वह 64 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग हीरोज को कांटे की टक्कर देते नजर आते हैं, अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी हाजिर जवाबी से लोगों को हंसाते रहते हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ने तक की बात कह डाली। अनिल कपूर ने यह बात जोहर के एक टॉक शो में कही थी। तो वह कौन सी हीरोइन है जिसके दीवाने हैं अनिल कपूर आइए जानते हैं।

 करण जौहर के शो में एक रैपिड फायर राउंड होता है। इसी दौरान शो मे अनिल कपूर से करण जौहर ने पूछा था कि वह कौन सी ऐसी महिला है जिसके लिए अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को भी छोड़ सकते हैं। इस पर अनिल कपूर कंगना रनौत की तरफ देखते हैं और उन्होंने उनका नाम ले लिया। बाद में करण जौहर ने कंगना रनौत से कहा कि आपको चिंता करनी चाहिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनिल कपूर और सुनीता कपूर की अलग होने की खबरें आने लगी थी। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ एक मजाक था जो रैपिड फायर राउंड के दौरान अनिल ने किया था। अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर से बेहद प्यार करते हैं।

 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1984 में अनिल कपूर और सुनीता के शादी हुई थी, तब अनिल कपूर बॉलीवुड में पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे और उस वक्त सुनीता मॉडल हुआ करती थीं। अब सुनीता कपूर बतौर कॉस्टयूम डिज़ाइनर सक्रिय रहती हैं। इन दोनों की दो बेटियां सोनम और रिया कपूर के अलावा एक बेटा हर्षवर्धन कपूर है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil की बढ़ती कीमतों पर RBI का अलर्ट, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

AIADMK में Palaniswami का बड़ा एक्शन, फ्लोर टेस्ट के बाद Velumani-Shanmugam की छुट्टी

Kerala CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Gandhi ने की Kharge से मीटिंग, क्या आज होगा नाम का ऐलान?

NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज