NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज

By अंकित सिंह | May 13, 2026

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और कथित NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लकरा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी रायसीना रोड की ओर बढ़े और मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच की मांग की। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए आलोचना की।

चिब ने कहा, नीट पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा है। पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 बार दोबारा परीक्षाएं हुई हैं। यानी सरकार ने बच्चों के प्रति अपनी जवाबदेही ख़त्म कर दी है। उन्होंने कहा, हम उन बच्चों की जगह खुद को रखकर देखें तो शायद उनका दर्द महसूस कर पाएं। बच्चे मेहनत से परीक्षा देते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो उनका सिस्टम से भरोसा उठ जाता है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस नाकामी की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। उनका कहना था, भाजपा दावा करती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों के बीच का युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन सच यह है कि वह पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi अस्पताल से लौटीं, जयराम रमेश ने NEET-NTA मुद्दे पर Modi सरकार को जमकर घेरा

उन्होंने सवाल किया कि एनटीए का ऑडिट कौन करता है और निजी वेंडर को किस आधार पर काम दिया जाता है? चिब ने कहा, हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, सरकार बच्चों को मुआवजा दे और नीट पेपर लीक पर जेपीसी का गठन हो। विनोद जाखड़ ने दावा किया कि इस पेपर लीक का केंद्र राजस्थान रहा और यह भी सामने आ गया है कि इसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था, जिसने लाखों बच्चों का भविष्य तबाह कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Greco-Roman पहलवान Sunil Kumar सेमीफाइनल हारे, Bronze Medal मैच में पहुंचे

Indian Coast Guard ने अरब सागर में पकड़ी ईरानी नौका, 3000 करोड़ रुपये के Drugs जब्त

भारत-पाक के बीच फिर तनाव? पाकिस्तान ने रची समुद्र में भारत के खिलाफ गंदी साजिश! गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड सीना तान के खड़े हुए

Donald Trump और शीर्ष Tech CEOs ने AI निगरानी के लिए स्वैच्छिक समझौते पर किए हस्ताक्षर