अनिल राजभर बोले, यूपी 300+ सीटें जीतेगी भाजपा, पार्टी छोड़ने वाले नेताओं से कोई फर्क नहीं पड़ता

By आरती पांडे | Jan 15, 2022

वाराणसी।उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने, चुनाव के ठिक पहले पार्टी छोड़ने वालो पर निशाना साधते हुए कहा है कि, जो नेता हाल में भाजपा छोड़ कर गए हैं, उनका खुद का जन आधार घट गया था, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के गरीब कल्याण योजनाओं से भारतीय जनता पार्टी का जानाधार लगातार बढ़ रहा है। अपने क्षेत्र में लगातार अनुपस्थिति के कारण, जनता में उनके प्रति नाराजगी भी थी। पार्टी भी उनको लेकर रणनीति बना चुकी थी, और यह बात उन नेताओं को भी पता थी, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी।

विवाह अनुदान, पीएम आवास, मुफ्त राशन, बिजली की उपलब्धता, आयुष्मान भारत का स्वास्थ्य रक्षा कवच, किसान सम्मान निधि, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक सहायता, पीएम स्वनिधि योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय और तमाम जनकल्याण योजनाओं से, भाजपा ने जनता में ऐसी पैठ बना ली है कि, सबको मालूम है, अन्य सरकार यह सब दे नही सकती है। इसलिए जनता बीजेपी को इस बार 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका