अमरिंदर के समर्थन में आए अनिल शास्त्री, कहा- कांग्रेस में निरादर और अपमान की भी कोई जगह नहीं

By अंकित सिंह | Sep 25, 2021

पिछले कई दिनों से पंजाब में जारी कांग्रेस के अंदर की उठापटक के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हाल के घटनाक्रम को लेकर वह अपमानित महसूस कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह बता दिया था कि वह अब इस्तीफा देंगे। इसके बाद अमरिंदर ने कांग्रेस और गांधी परिवार को लेकर भी टिप्पणी की थी। अमरिंदर ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को अनुभवहीन भी बता दिया। इसी को लेकर कांग्रेस ने अमरिंदर से कहा था कि पार्टी में गुस्से और बदले की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने उस कथित बयान पर पुनर्विचार करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर मंत्रिमंडल के 5 मंत्रियों का पत्ता साफ, चन्नी की टीम में शामिल होंगे 7 नए चेहरे, बस सोनिया की मुहर का इंतजार

दरअसल, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को ‘अनुभवहीन’ करार दिया और कहा कि पंजाब इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। अमरिंदर सिंह ने अपने कई साक्षात्कारों में कहा कि प्रियंका और राहुल मेरे बच्चों की तरह हैं। इसका पटाक्षेप ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं व्यथित हूं। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं विधायकों को विमान से गोवा या अन्य स्थान पर नहीं ले गया। इस तरह से मैं काम नहीं करता। मैं तिकड़मबाजी नहीं करता और गांधी सहोदर जानते हैं कि यह मेरा तरीका नहीं है। वहीं पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राजनीति में गुस्सा, ईर्ष्या, द्वेष, व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी और उनसे बदला लेने की भावना की कोई जगह नहीं है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर | Video

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा