अमरिंदर के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- आप पड़ोसी राज्य हरियाणा-दिल्ली की शांति भंग करना चाहते हैं

By अंकित सिंह | Sep 13, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। ना केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने को तैयार है और ना ही किसान अपनी जिद से टस से मस  हो रहे हैं। इन सबके बीच आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें आंदोलन करना है तो पंजाब की बजाए दिल्ली और हरियाणा में जाएं। इसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनिल विज ने कहा कि पंजाब के CM अमरिंदर सिंह का किसानों को कहना कि हरियाणा, दिल्ली में जाकर जो मर्जी करो, पंजाब में मत करो, बहुत गैर जिम्मेदाराना है। इसका मतलब है कि तुम पड़ोसी राज्य हरियाणा,दिल्ली की शांति भंग करना चाहते हो।इसका मतलब किसानों को उकसाने का काम उन्होंने ही किया है। 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने किसानों से दिल्ली और हरियाणा जाकर आंदोलन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से पंजाब को भारी नुकसान हो रहा है।  उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली और हरियाणा में आंदोलन करें। उनके पंजाब में धरना देने से प्रदेश की आर्थिकता को नुकसान हो रहा है। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर किसानों की मांगों पर काम करने की मांग की, जिनमें आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज अनुचित प्राथमिकी को रद्द करने की मांग शामिल है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना