सिद्धू को आगे कर भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती है कांग्रेस: अनिल विज

By अंकित सिंह | Sep 23, 2021

पंजाब में अमरिंदर सिंह की जगह कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है। राज्य में कई महीनों से नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच चली आ रही गतिरोध के बाद आलाकमान ने यह निर्णय लिया। अमरिंदर सिंह ने अपना इस्तीफा दिया जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया। सिद्धू को लेकर अमरिंदर सिंह लगातार हमलावर है। इन सबके बीच हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने भी कांग्रेस और सिद्धू पर जबरदस्त हमला किया है। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के मुताबिक अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की इस घृणित साजिश को नाकामयाब करने के लिए पंजाब के तमाम राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को इकट्ठे आना चाहिए। कांग्रेस की इस गंदी साजिश में राष्ट्रवादी अमरिंदर सिंह बाधा थे, उनका इसलिए राजनीतिक तौर पर कत्ल कर दिया गया।

सिद्धू पर हमला

इसे भी पढ़ें: कैप्टन ने राहुल और प्रियंका को बताया अनुभवहीन, बोले- सिद्धू बना CM चेहरा तो उतारूंगा उम्मीदवार

अमरिंदर का निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर तेज हमला किया और उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी, खतरनाक तथा पूरी तरह विपत्ति’ करार दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि वह सिद्धू को अगले मुख्यमंत्री के रूप में या आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने सिद्धू को ‘राष्ट्र विरोधी, खतरनाक, अस्थिर, अक्षम’ करार देने के साथ राज्य और देश की सुरक्षा के लिए खतरा तक बता दिया।  उन्होंने कहा, ‘‘हम सब ने सिद्धू को इमरान खान (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) और जनरल बाजवा (पाक सेना प्रमुख) को गले लगाते देखा है और करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तारीफ करते सुना है, जबकि सीमा पर रोजाना हमारे जवान मारे जा रहे थे।’’ 

 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे