By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2024
मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि संदीप रेड्डी वंगा ऐसे व्यक्ति हैं, जो लीक से हटकर सोचते हैं और वह ‘एनिमल’ के निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं। विवेक के पिता एवं अनुभवी अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने वंगा की नयी फिल्म ‘एनिमल’ और 2019 में रिलीज ‘कबीर सिंह’ में अभिनय किया है। ‘कबीर सिंह’ वंगा निर्देशित पहली तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है।विवेक ने कहा कि वंगा उन्हें निर्देशक राम गोपाल वर्मा की याद दिलाते हैं, जिन्होंने 2002 में गैंगस्टर पर बनी फिल्म ‘कंपनी’ में उन्हें पहली बार मौका दिया था।