Winter Cracked Heels: सर्दियों में इस तरह करेंगी पैरों की देखभाल तो नहीं फटेंगी एड़ियां, सॉफ्ट और स्मूथ होंगे पैर

By अनन्या मिश्रा | Dec 16, 2025

सर्दियों के मौसम में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। खासकर पैरों को। सर्दियां बढ़ते ही कई लोगों की एड़ियां फटने लगती हैं। क्योंकि मौसम में नमी की कमी हो जाती है और पैरों की स्किन सूख जाती है। यही सूखापन आगे चलकर दर्द भरी दरारों में बदल जाती हैं। जिसके कारण चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है। वहीं ठंडी हवा जैसे-जैसे नमी खींचती है, पैरों की मोटी स्किन और ज्यादा तेजी से डिहाइड्रेट होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार, आसानी से बनाएं ऑर्गेनिक फेशियल, स्किन होगी बेदाग

ऐसे करें पैरों की देखभाल

सर्दियों के मौसम में मॉइस्चराइजिंग सबसे जरूरी है। मोटे और गाढ़े फुट-क्रीम जैसे ग्लिसरीन, यूरिया, शिया बटर या पेट्रोलियम जेली वाली क्रीम आपकी एड़ियों को नरम रखने में मदद करती है। आप नहाने के फौरन बाद क्रीम लगाने से नमी देर तक टिकती है।

वहीं पैरों को हल्के गर्म पानी में भिगोने से स्किन नरम होती है। जिससे एक्सफोलिएट करना आसान हो जाता है। करीब 10-15 मिनट गर्म पानी में पैरों को भिगोने के बाद प्यूमिक स्टोन से धीरे-धीरे डेड स्किन को हटाएं। ध्यान रखें कि पैरों को ज्यादा न रगड़ें, वरना दरारें बढ़ सकती हैं।

बता दें कि हील बाम साधारण क्रीम से कहीं ज्यादा असरदार होती है। यह पैरों की दरारों को जल्दी भरने में मदद करती है और रात भर स्किन को गहराई से पोषण देने का काम करती है। रात में सोने से पहले हील बाम लगाने से एड़ियां पहले से कहीं बेहतर लगेंगी।

इस क्रीम को लगाने के बाद सूती मोजे पहनें। इससे नमी बंद रहती है और आपके पैरों में धूल-मिट्टी भी नहीं चिपकती है। वहीं एड़ियों पर भी घर्षण कम होता है।

फुटवियर भी एड़ियों को फटने से रोकने में बड़ी भूमिक निभाता है। सर्दियों में बंद और सांस लेने वाले जूते पहनने चाहिए। इससे एड़ियां ठंडी और हवा से बचती हैं। वहीं पतले या सख्त तलवे वाले जूते पहनने से एड़ियों पर दबाव बढ़ता है।

अगर आपकी एड़ियां काफी ज्यादा फट गई हैं और आपको चलने में दर्द होता है या हल्का इंफेक्शन दिख रहा है। तो आप इस स्थिति में स्किन एक्सपर्ट या फुट केयर एक्सपर्ट से सही इलाज लें।

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?