तिरुपति के लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल, चंद्रबाबू नायडू का आरोप, YSR कांग्रेस ने किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर तिरुपति लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। हालांकि, पार्टी ने इस दावे को खारिज कर दिया है। तिरुपति लड्डू तिरुपति के प्रतिष्ठित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में वितरित किया जाता है, जिसका संचालन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा किया जाता है। पार्टी की एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लड्डू घटिया सामग्री से बनाया जाता था।

इसे भी पढ़ें: बुडामेरु नदी के तटबंध की तीसरी दरार भरने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा: मुख्यमंत्री Naidu

हालांकि, वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के आरोप को दुर्भावनापूर्ण करार दिया और कहा कि टीडीपी सुप्रीमो राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान