बिहार के किसानों की आय बढ़ा रहा पशुपालन, ग्रामीण क्षेत्रों में आई समृद्धि

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 11, 2025

बिहार पशुपालन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बिहार के लोग पशुपालन जीवन-निर्वहन के लिए नहीं बल्कि स्वरोजगार पाने के लिए कर रहे हैं। इसमें बिहार सरकार का पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग उनका सहयोग कर रहा है। विगत पांच वर्षों में पशुपालन के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से करीब 250 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। जिसका लाभ अब ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। पशुपालन के जरिए खासकर महिलाएं स्वरोजगार पाकर सशक्त हो रही है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल से तनाव: बिहार सीमा पर 21 लोग हिरासत में, मुख्य सचिव ने सुरक्षा घेरा मजबूत करने के दिए निर्देश

वहीं, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना में 50 से 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है। इस योजना के तहत विगत 5 वर्षों में 19.15 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। समेकित मुर्गी विकास योजना प्रति योजना के तहत 30 से 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती है, जिसमें विगत 5 वर्षों में 41.67 करोड़ रुपये बतौर अनुदान दिया गया है। बिहार सरकार की इस पहल से राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने में बड़ी मदद मिली है।

प्रमुख खबरें

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए

Raksha Bandhan पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा, CM Yogi Adityanath ने बढ़ाई समयसीमा

Aaditya Thackeray का BMC पर आरोप, BJP नेताओं को बांटी जा रही हैं मुंबई की खुली जगहें