एनिमल लवर हैं ममता के मंत्री, एक AC वाला बंगला कुत्तों के नाम कर रखा, ED की जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2022

शिक्षक भर्ती घोटाले में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी के पास अपने कुत्तों के लिए एक लक्जरी फ्लैट है। ईडी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से उनकी कई आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया, जिनमें से पश्चिम बंगाल के डायमंड सिटी में तीन फ्लैट थे। बताया जाता है कि पार्थ एनिमल लवर हैं और उन्होंने एक पूर्ण वातानुकूलित बंगला कुत्तों के लिए ही समर्पित कर रखा है। 

इसे भी पढ़ें: घोटालों में शामिल तृणमूल नेताओं के लिए सैरगाह बन गया है SSKM अस्पताल: भाजपा

बंगाल के मंत्री के पास कई फ्लैट हैं, जिसमें एक फ्लैट भी शामिल है जहां से नकदी बरामद की गई है, जिसे उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी को उपहार में दिया था। ईडी के सूत्रों का दावा है कि फ्लैट नंबर 18/डी, 19/डी और 20/डी भी पार्थ चटर्जी के हैं। इसके अलावा, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी कथित तौर पर बोलपुर के शांतिनिकेतन में एक अपार्टमेंट के मालिक हैं। सूत्रों के मुताबिक शांतिनिकेतन में सात घर और अपार्टमेंट जांच के दायरे में हैं।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann की पत्नी पर शिअद और Congress का हमला, 5 करोड़ की मांग पर FIR की मांग

Womens Asia Cup T20 में भारतीय स्पिनरों का कहर, Pakistan 55 रन पर ढेर

CBI ने Subhash Chandra पर दर्ज की FIR, LIC Housing Finance से धोखाधड़ी का आरोप

Census 2027: यूपी, पंजाब समेत चार राज्यों में 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी आबादी की गणना