By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2018
एकरोन। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी पांच अंडर 65 का स्कोर करके डब्ल्यूजीसी ब्रिजस्टोन आमंत्रण टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए। लाहिड़ी ने छह बर्डी लगाये और एक बोगी किया। वह दो बार के चैम्पियन इयान पोल्टर से तीन शाट पीछे हैं।
भारत के शुभांकर शर्मा ने दो ओवर 72 का स्कोर किया और वह 63वें स्थान पर हैं। उन्होंने दो बर्डी लगाये और चार बोगी किये। टाइगर वुड्स 66 के स्कोर के साथ टी 14वें स्थान पर हैं।