Asian Games: भारतीय निशानेबाज Anish Bhanwala ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

नागोया, एक अक्टूबर भारत के अनीश भानवाला ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अनीष 576 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में नौवें स्थान पर रहे लेकिन फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रतियोगिता के नियम के अनुसार एक देश के अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में हिस्सा ले सकते हैं और इस नियम के तहत एक कोरियाई निशानेबाज को बाहर होना पड़ा।

चीन के सु लियानबोफान ने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड 592 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का व्यक्तिगत फाइनल बृहस्पतिवार को ही होगा।

यह एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा है।

प्रमुख खबरें

1 October History: भाषायी आधार पर Andhra Pradesh का गठन और कई ऐतिहासिक घटनाएं

UP पुलिस SI भर्ती पर हाई कोर्ट का बड़ा चाबुक! नियुक्ति पत्र बांटने पर रोक, आंसर की के खेल से फंसा 12 हजार युवाओं का भविष्य!

Prabhasakshi NewsRoom: Smit Machchhar की बहादुरी के कायल हुए Modi, Trump और Netanyahu, दुनियाभर के अखबारों ने की Indian Captain की जमकर तारीफ

International Day for Older Persons: वृद्ध व्यक्ति परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की जीवित पूंजी हैं!