भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश, फाइनल में जगह नहीं बना सकीं शूटर अंजुम और तेजस्विनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

तोक्यो। भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत शनिवार को यहां ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान के साथ फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम रहीं।   ओलंपिक से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का यहां खराब प्रदर्शन जारी है जहां सौरभ चौधरी को छोड़कर किसी भी प्रतिभागी ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया। असाका निशानेबाजी परिसर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने ‘54 इनर 10 (10 अंकों के 54 निशाने)’ के साथ 1167 अंक बनाये जबकि अनुभवी तेजस्विनीस्टैंडिंग, नीलिंग और प्रोन पोजीशन की तीन श्रृंखलाओं में 1154 अंक ही बना सकी। स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने फाइनल्स में ओलंपिक रिकॉर्ड 463.9 अंकों के साथ इसका स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में