Ankita Lokhande और Vicky Jain ने फिर की अपने रिश्ते की किरकिरी, कपल काउंसलिंग के मुद्दे पर आपस में भिड़े

By एकता | Mar 07, 2025

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, दोनों एक बार फिर सरेआम लड़ते नजर आए हैं। इससे पहले दोनों बिग बॉस के घर में भी लड़ते नजर आए थे। इस बार अंकिता और उनके पति ने कपल काउंसलिंग के मुद्दे पर बहस की है।

इसे भी पढ़ें: Maniac गाने को लेकर विवादों में फंसे Yo Yo Honey Singh, अभिनेत्री Neetu Chandra ने उनके खिलाफ दायर की जनहित याचिका

विक्की ने कहा, 'हमारी नहीं, केवल तुम्हें काउंसलिंग की जरूरत है।' फिर अंकिता ने कहा, 'यही समस्या है, विक्की सोचता है कि वह परफेक्ट है। लेकिन ऐसा नहीं है विक्की।' इस पर विक्की ने जवाब दिया, 'परफेक्ट नहीं है, लेकिन मेरा दिमाग सही है।' निराश अंकिता ने आगे तर्क दिया, 'मुझे लगता है कि मेरा दिमाग तुझसे ज्यादा सही है, इसलिए मैं तुम्हें बर्दाश्त कर पा रही हूं।' फिर उसने यह कहते हुए बातचीत बंद करने का फैसला किया, 'झगड़ा हो जाएगा, रहने देते हैं।'

अंकिता और विक्की इन दिनों लाफ्टरशेफ्स सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में भी दोनों एक-दूसरे से नाराज दिखे। यह सब तब शुरू हुआ जब शो की होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह ने विक्की से पूछा कि उनके लिए प्यार का क्या मतलब है। विक्की की जगह अंकिता ने जवाब देते हुए कहा, 'प्यार एक ऐसी चीज है जो बहुत ही सुंदर होती है, उसमें झगड़ा भी होता है।'

इसे भी पढ़ें: दोस्त की हल्दी समारोह में Katrina Kaif ने थिरकाई कमर, मनमोहक वीडियो खूब बटोर रहा है सुर्खियां

इसके बाद विक्की जैन ने अंकिता के साथ अपने प्यार को लेकर एक टिप्पणी की जिससे अभिनेत्री निराश हो गईं। उन्होंने कहा, 'मुझे कई बार लगता है शायद ये प्यार हुआ नहीं था, ये थोपा गया था।' इसके बाद अंकिता लोखंडे ने सेट से बाहर जाने का नाटक किया और विक्की जैन उनके पीछे चले गए। फिर अंकिता ने कहा, 'तू जा, प्यार थोपा है ना तुझपे। तू कुछ भी बोलता है बेबी। प्यार थोप दिया?'

प्रमुख खबरें

PWD Minister Parvesh Verma को आज ही करें गिरफ्तार, Arvind Kejriwal की PM Modi से मांग

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें

Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान