अंकिता लोखंडे ने क्यों छुपाई पति विक्की जैन से प्रेगनेंट होने की बात? कंगना रनौत के शो में किया खुलासा

By प्रिया मिश्रा | Apr 04, 2022

कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में शो के वीकेंड एपिसोड में मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आईं। अंकिता, कंगना के शो में अपने शो पवित्र रिश्ता अपकमिंग सीजन को प्रमोट करने आई थीं। कंगना और अंकिता अच्छी दोस्त ही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में एक साथ काम भी किया है। कंगना ने शो में अंकिता से अपना एक सीक्रेट रिवील करने को कहा। इस पर अंकिता ने मीडिया के सामने अपना एक ऐसा राज़ खोला जिसे सुनकर सबके मुँह खुले के खुले रह गए। जी हाँ, शो में अंकिता ने रिवील किया कि वे प्रेगनेंट हैं।   

इसे भी पढ़ें: कश्मीरा शाह के कमेंट पर उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा, कैमरे के सामने एक्ट्रेस के लिए कहा- 'आप तो कहीं भी..'

बता दें कि अंकिता और विक्की जैन ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। इन दिनों दोनों एक टीवी शो 'स्मार्ट जोड़ी'  में काम कर रहे हैं और फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद भी आ रही है। अंकिता सोशल मीडिया पर भी विक्की के साथ फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद अंकिता और विक्की का पहला गुड़ी पड़वा था। इस ख़ास मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे और विक्की जैन पूजा करते नज़र आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर