ब्रेकअप के बाद सुशांत को भूलना चाहती थी अंकिता लोखंडे, विक्की जैन से किया था इश्क का इजहार

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2020

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिंता लोखंडे ऐसे कपल थे जिसके प्यार की इंडस्ट्री में मिसाले दी जाती थी। अंकिता और सुशांत को फैंस साथ में देखना काफी पसंद करते थे। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह की मुलाकात टीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों ने साथ में काफी समय बिताया। दोनों का रिलेशनशिप 7 से 8 साल तक चला। फिर एक दिन दोनों की खुशियों को  किसी की नजर लग गयी और सुशांत और अंकिता एक दूसरे से अलग हो गये। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत के साथ यश राज फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में झोल! दूसरी फिल्म के लिए दिए 1 करोड़, तीसरी फिल्म कर दी बंद

कहते है दोनों के अलग होने की वजह मीडिया में चल रही खबरे थी। साल 2016 में फिल्म राब्ता की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस कृति सेनन थे। मीडिया में लगातार कृति सेनन और सुशांत की डेट और अफेयर की खबरे आ रही थी। वहीं सुशांत बॉलीवुड के स्टार भी बन चुके थे। कहते थे स्टार बनने के बाद उन पर दिखावा करने का भी प्रेशर था। उन्होंने कृति के साथ-साथ कई प्रमोशन किए जिसके बाद कृति और सुशांत का नाम साथ में जोड़ा जाने लगा। इन्हीं सबके कारण अंकिता और सुशांत के बीच काफी दूरियां बढ़ गयी और साल 2017 में ये दोनों अलग हो गये।

 

खबरें ये भी थी कि अंकिता लोखंडे सुशांत से अलग नहीं होना चाहती थी लेकिन रिश्ता खराब न हो इस लिए दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला लिया। सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता ने काफी वक्त अकेले बिताया। अपनी अकेले पन को पूरा करने के लिए उन्होंने टीवी एक्टर विक्की जैन को डेट भी किया। कहते हैं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे साथ में हैं। सुशांत को भूलने के लिए अंकिता ने विक्की का साथ मांगा। सुशांत से अलग होने के बाद विक्की के साथ अंकिता ने काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल