अंकिता रैना विंबलडन क्वालिफायर के पहले दौर में हारीं, अमेरिका की खिलाड़ी से शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

लंदन। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना विम्बलडन महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश नहीं कर सकी और क्वालीफायर के पहले ही दौर में हार गई। भारत की 28 वर्षीय रैना को अमेरिका की वारवरा लेपचेंको ने 6 . 3, 7 . 6 से हराया। पहले सेट में अपनी सर्विस बरकरार रखने में नाकाम रही रैना ने दूसरे सेट में दमदार वापसी की लेकिन टाइब्रेकर में टिक नहीं सकी।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक में पुरुष टीम की अगुवाई करेंगे मनप्रीत; बीरेंद्र, हरमनप्रीत बने उपकप्तान

विश्व रैंकिंग में 182वें स्थान पर काबिज अंकिता को मैच में सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट मिला जो वह भुना नहीं सकी। पुरूष क्वालीफायर में भारत के रामकुमार रामनाथन दूसरे दौर में पहुंच गए लेकिन प्रजनेश गुणेश्वरन हारकर बाहर हो गए।

प्रमुख खबरें

IRCTC Rajasthan Tour Package: 10 दिन में घूमें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर, Flight भी शामिल

परिसीमन बिल से 2029 में लागू होगा Women Reservation, CM Yogi Adityanath ने जताया आभार

Health Tips: जरूरत से ज्यादा Protein Intake पहुंचा सकता है Kidney और Digestion को नुकसान

परिसीमन और महिला आरक्षण: चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का किया समर्थन, विपक्ष से सहयोग की अपील