ऋतुजा की हार के बाद अंकिता ने कराई भारत की वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2020

दुबई। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ऋतुजा भोसले के उलटफेर का शिकार होने के बाद अनुभवी अंकिता रैना ने फेड कप मुकाबले में शनिवार को इंडोनेशिया के अल्दिला सुत्जियादी खिलाफ जीत दर्ज कर भारत की वापसी करायी। 

इससे पहले टूर्नामेंट में पिछले दो एकल मुकाबले गंवाने वाली अंकिता ने सुत्जियादी को दूसरे मैच में आसानी से पटखनी दी। विश्व रैंकिंग में 160वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने सुत्जियादी को 6-3, 6-3 से हराकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले ऋतुजा को गैर रैंकिंग प्राप्त प्रिसका मैडलीन नुगरोहो ने हराकर उलटफेर किया। ऋतुजा को आईटीएफ जूनियर सर्किट में 15वीं रैंकिंग प्राप्त 16 साल की खिलाड़ी से एक घंटे 43 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-0, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेट के रन मशीन वसीम जाफर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय टीम कभी भी फेड कप के एशिया ओशियाना ग्रुप एक से आगे नहीं बढ़ी है। भारत को जीत दिलाने का दारोमदार अंकिता और सानिया मिर्जा की युगल जोड़ी पर है।

प्रमुख खबरें

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन

कालीकट विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में CPM, IUML और पुलिस पर साधा निशाना

Pakistan में Tri-Series हारकर भी Brendon McCullum बोले, World Cup में इंग्लैंड पेश करेगा चुनौती