टखने की चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुईं हरमनप्रीत कौर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

मुंबई। भारत की महिला टीम को बड़ा झटका लगा जब उप कप्तान हरमनप्रीत कौर टखने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गई। भारत इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 22 फरवरी से खेलेगा जिसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला गुवाहाटी में चार मार्च से शुरू होगी। इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने वाली युवा हरलीन देओल को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

पता चला है कि हरमनप्रीत को पटियाला में ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखने में चोट लगी। उनकी यह चोट ग्रेड दो की है। वह अब बेंगलुरू के एनएसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगी जहां उनकी चोट का आकलन किया जाएगा। हरमनप्रीत अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला तक फिट नहीं होती हैं तो स्मृति मंधाना उनकी जगह टीम की अगुआई करेंगी।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि