Annamalaiyar Temple: भगवान शिव को समर्पित है अन्नामलाईयार मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना

By अनन्या मिश्रा | Mar 10, 2025

भारत एक ऐसा देश है, जहां पर हर 5 किमी में पवित्र और फेमस मंदिर मिल जाएंगे। इसलिए भारत को कई लोग मंदिरों के घर के नाम से भी जानते हैं। मंदिरों के अलावा कई फेमस, प्राचीन और पवित्र शिव मंदिर भी हैं। भारत में पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई फेमस शिव मंदिर हैं। जहां पर दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बता दें कि दक्षिण भारत में स्थित अन्नामलाईयार एक ऐसा शिव मंदिर है, जो काफी ज्यादा फेमस और प्राचीन है। बताया जाता है कि जो भी भक्त इस मंदिर में सच्चे मन से पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत में स्थित अन्नामलाईयार मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

अन्नामलाईयार मंदिर

इसे भी पढ़ें: Chandra Dev: सोमवार को इस चालीसा का पाठ करने से दूर होगी तनाव की समस्या, चंद्र दोष भी होगा दूर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मंदिर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 196 किमी दूर है। यह मंदिर पुडुचेरी से करीब 111 और सलेम से करीब 169 किमी दूर स्थित है।

अन्नामलाईयार मंदिर का इतिहास

अन्नामलाईयार मंदिर का इतिहास काफी पुराना माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसका इतिहास करीब 9वीं शताब्दी के आसपास का बताया जाता है।

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसे चोल, विजयनगर और होयसल जैसे राजवंशों द्वारा इसका विस्तार किया गया था। कई लोग अन्नामलाईयार मंदिर का इतिहास चोल, विजयनगर और होयसल जैसे राजवंशों से जोड़कर देखते हैं।

अन्नामलाईयार मंदिर की वास्तुकला

यह फेमस मंदिर अपनी वास्तुकला से भी लोगों को बहुत आकर्षित करता है। अन्नामलाई पहाड़ी के तल पर मौजूद इस मंदिर में प्रवेश के चार द्वार हैं, जिसको लोग गोपुरम के नाम से जानते हैं।

अन्नामलाईयार मंदिर में सबसे ऊंचा टॉवर करीब 66 मीटर है। वहीं मंदिर की दीवारों और किनारों पर बने चित्र पर्यटकों को अधिक आकर्षित करती हैं। यह मंदिर 10 हेक्टेयर में फैला है। अन्नामलाईयार मंदिर दक्षिण भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है।

पौराणिक कथा

अन्नामलाईयार मंदिर की पौराणिक कथा के बारे में बताया जाता है कि इस जगह पर भगवान भोलेनाथ अग्नि के रूप में प्रकट हुए थे। यह भी कहा जाता है कि जिस पहाड़ पर यह मंदिर मौजूद है, उसको आग का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह पांच तत्वों को प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इसको लोग पंचभूत स्थलों में से एक मानते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित