MP में भाजपा सरकार को शपथ दिलाने के लिए लॉकडाउन की घोषणा में देरी की गई: माकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा करने में इसलिए देरी की, ताकि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार शपथ ग्रहण कर सके। मध्य प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के महज 15 महीने बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यपी लॉकडाउन की घोषणा किए जाने से एक दिन पहले 23 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

येचुरी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की भी आलोचना की और कहा कि जनस्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटते समय पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनस्वास्थ्य आपात स्थिति में पारदर्शिता और ईमानदार संप्रेषण की जरूरत है। इन आधारभूत सिद्धांतों को त्यागकर बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लाखों लोगों की जिन्दगी को खतरे में डाल दिया है।’’ माकपा नेता फुआद हाकिम ने पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या और मौतों की जानकारी मांगने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 437 और संक्रमण के मामलों की संख्या 13,387 तक पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

Phuket-Delhi Flight Turbulence: सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, MoCA ने निवर्तमान CEO Campbell Wilson को किया तलब

Sansad Diary: Rajya Sabha ने Tribunal Reforms Bill पास किया, Lok Sabha में Keralam Bill पर मुहर

सावन में शिव भक्ति का नया ट्रेंड, इन 4 Jhumka Designs के साथ अपने Ethnic Look को बनाएं और भी खास

भागवत की नजरों में जेन-जी आंदोलन का दृष्टिकोण