MNS का ऐलान- 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर की जाएगी 'महाआरती'

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2022

देश में इन दिनों अजान के मुद्दे को लेकर विवाद छिड़ा है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से तेज आवाज में अजान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई है और देखते ही देखते ये अब पूरे देश में शोर मचा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लाउडस्पीकर को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। इसके साथ ही राजड ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिडों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में अब लाउडस्पीकर लगाने को लेकर परमीशन की आवश्यका होगी। अब मनसे की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है और कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र के मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर आरती की जाएगी।

 राज ठाकरे की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउड स्पीकर लगाकर 'आरती' की जाएगी। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने जानकारी दी है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य में अपने स्थानीय मंदिरों में 3 मई को 'महाआरती' करेंगे। उन्होंने कहा कि 'आरती' लाउडस्पीकर पर की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों की बैठक आज

सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक सभी पुलिस आयुक्तों, IG और एसपी  के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त लाउडस्पीकर के उपयोग पर दिशानिर्देश तैयार करेंगे, जिन्हें एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर