बाबरी की बरसी पर मथुरा की ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2022

श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन के सात-आठ अन्य नेताओं को भी शहर के विभिन्न थानों के तहत उनके घरों में हिरासत में रखा गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को चिह्नित करने के लिए शाही मस्जिद ईदगाह के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया था।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: विवादित ढांचा गिराये जाने की घटना को 30 बरस पूरे हुए, अब कैसा है अयोध्या का माहौल?

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार की रात श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने कहा था कि किसी भी नई परंपरा या कर्मकांड को नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार