असम में एक और ‘राष्ट्रविरोधी’ गिरफ्तार, पहलगाम हमले के बाद से अब तक कुल 94 लोगों की गिरफ्तारी

By रेनू तिवारी | Jun 19, 2025

देश के अंदर भी कई दुश्मन नकाप पहन कर छुपे रहते हैं जो समय समय पर देश के खिलाफ साजिश रचते हैं या साजिश रचने वालों को मदद करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को देशद्रोही की संज्ञा दी जाती है। पहलगाम हमले के बाद ज्योति मल्होत्रा रहित कई जासूसों को गिरफ्तार किया गया। कथित तौर पर यह वह लोग थे जो भारत में बैठ कर पाकिस्तान की आईएसआई को भारत के खिलाफ साजिश रचने पर मदद करते थे। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग है जि भारत में कुछ भी गतल होता है तो उसका जश्न मनाते हैं और सांप्रदायिक दंगे करवाते हैं। असम राज्य से अब तक सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां ऐसे लोगों की हुई है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बुधवार को लिखा, ‘‘राष्ट्र विरोधी तत्वों पर कार्रवाई जारी है। कामरूप पुलिस ने सफीकुल हक को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल कर फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में और सांप्रदायिक पोस्ट साझा कर रहा था।’’ शर्मा ने पहले कहा था, ‘‘देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’ पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो कथित तौर पर ‘‘भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों’’ में लिप्त हैं।

इसे भी पढ़ें: Vande Bharat: पाटलीपुत्र और गोरखपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानें रूट-किराया की जानकारी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया जाएगा, लेकिन सभी पर नहीं। विपक्षी ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवादी हमले में उसकी मिलीभगत का बचाव करने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद उन पर रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई