बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका, विधायक कृष्ण कल्याणी तृणमूल कांग्रेस में शामिल

By अंकित सिंह | Oct 27, 2021

पश्चिम बंगाल में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के लिए फिलहाल परिस्थितियां भी बदलती जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले जहां तृणमूल कांग्रेस के विधायक भगवा पार्टी में खूब शामिल हो रहे थे। तो वहीं चुनाव बाद तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद से भाजपा के कई विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इन सबके बीच भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा के रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कुछ दिन पहले ही वह पार्टी से इस्तीफा दे चुके थे।  

यह रहा मामला

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष वासुदेव सरकार से कृष्ण कल्याणी का विवाद हो गया था। इसके बाद से कृष्ण कल्याणी ने पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इन सबके बीच भाजपा की ओर से एक दिन पहले ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस रायगंज से भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ उनकी बयानबाजी को लेकर भेजा गया था। नोटिस का जवाब देने से पहले ही कृष्ण कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ के अधिकारक्षेत्र में बढ़ोतरी से लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी: ममता बनर्जी

कई झटके लग चुके हैं

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। भाजपा महज 77 सीट जीत पाने में ही कामयाब हो पाई। भाजपा के कई बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं जिसमें बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय जैसे नेताओं का नाम शामिल है। कई ऐसे नेता भी टीएमसी में शामिल हो चुके हैं जो चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। हाल में ही भाजपा ने राज्य में संगठन में बड़ा परिवर्तन करते हुए दिलीप घोष की जगह सुकांता मजूमदार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 

 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी