Madhya Pradesh: Kuno National Park में एक और चीता की मौत, अब तक 6 चीते और 3 शावक की हो चुकी है मौत

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

कुनो नेशनल पार्क में एक और चीता के मरने की पुष्टि की गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हुई। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज सुबह मादा चीता 'धात्री' मृत पाई गई। मौत के मामले का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साझा की गई जानकारी के मुकूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोमा में रखे गये समस्त 14 चीते (07 नर एवं 06 मादा एवं 01 मादा शावक) स्वस्थ हैं और उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण बूजी वन्यप्राणी चिकित्सक टीम एवं नामीबियाई विशेषज्ञ के द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Kamal Nath का BJP सरकार पर तंज, कहा- मध्य प्रदेश में न तो चीता, न महिलाएं, न ही आदिवासी समुदाय संरक्षित

मौत परेशान करने वाली, लेकिन चिंताजनक नहीं

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में पांच वयस्क चीतों और तीन शावकों की मौत परेशान करने वाली है, लेकिन ‘‘अत्यधिक चिंताजनक’’ नहीं है और एहतियात के तौर पर जीवित चीतों को पकड़कर उनकी चिकित्सीय जांच की जा रही है। ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 रेडियो-कॉलर चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में लाया गया था और बाद में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ ने चार शावकों का जन्म दिया।

प्रमुख खबरें

Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

1 लाइन ने बिगाड़ दिया पूरा खेल, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जिस पर फिर से भिड़ गए अमेरिका-ईरान

Nail Palmistry: आपके नाखून दे रहे हैं Bad Luck का संकेत? जानें ग्रहों का ये बड़ा इशारा

बिना स्टार पावर, बिना शोर-शराबा... थियेटर्स में इन 5 फिल्मों ने ऐसे पलटी बाजी कि हिल गया पूरा बॉलीवुड!