Delhi में मुनक नहर किनारे बना 11 किमी लंबा Chhath Ghat, 12 नवंबर को नितिन नवीन करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि छठ पूजा के लिए मुनक नहर के किनारे तैयार किए जा रहे 11 किलोमीटर लंबे घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, आउटर रिंग रोड से इंदरलोक तक फैला यह घाट दिल्ली का सबसे लंबा घाट बताया जा रहा है। पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इसके दोनों तरफ सीढ़ियां और कंक्रीट की सड़क होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नवीन सिंगलपुर गांव के निकट आयोजित कार्यक्रम में इस घाट का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि 13 नवंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय पर्व से पहले गुप्ता ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं।

पिछले साल के 1,326 घाटों की तुलना में इस साल दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1,400 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं। बयान के मुताबिक, घाटों पर महिलाओं के लिए ‘चेंजिंग रूम’, प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, तंबू और 24 घंटे सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर बुनियादी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं।

इस साल छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

भांग से दर्द निवारक दवाएं बनाने के लिए Tata Memorial Center संग पूर्व चिकित्सीय परीक्षण शुरू

Youth Olympics Archery: रोमांचक शूट-ऑफ में हारीं भारत की Gatha Khadke

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude 3.6% टूटा, US और Iran समझौते की उम्मीद से आई गिरावट

2013 के प्रदर्शन मामले में Mamata Banerjee को Delhi Police का नोटिस