कांग्रेस पदयात्रा को लेकर शिवकुमार समेत 40 नेताओं के खिलाफ एक और FIR हुई दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2022

रामनगर। कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना के क्रियान्वयन की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा के तीसरे दिन, पार्टी के 40 नेताओं के विरुद्ध कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और अन्य पर कोविड नियमों का उल्लंघन कर सोमवार को जुलूस निकालने के आरोप में सतनूर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डोड्डालहल्ली से कनकपुरा तक 15 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला था। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक कोरोना के नए मामलों की संख्या एक हजार के पार होने पर सख्ती करने पर कर रहा विचार

इस बीच आज सिद्धरमैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार परेशान होकर पदयात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन वे पहले से तय योजना के अनुसार चलेंगे। सिद्धरमैया ने कहा, “उन्होंने हम 30 लोगों पर मामला दर्ज किया है और इससे भी ज्यादा मामले दर्ज कर सकते हैं। हम मामलों से नहीं डरते, अगर उन्हें लगता है कि मामले दर्ज कर हमें डरा सकते हैं तो हम भाजपा सरकार को मूर्ख सरकार कह सकते हैं…हम इससे कानूनी तरीके से निपटेंगे।

प्रमुख खबरें

आपका मामला आया राम, गया राम जैसा, कांग्रेस में शामिल हुए MLA से सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने