Los Angeles में लग गई एक और जगह आग, धधक रहा 9000 एकड़ इलाका

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

पिछले दो हफ्ते से भी ज्यादा वक्त से अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लांस एजलिस शहर में आग लगी हुई है। जिस तरीके से इस आग को बुझाने की नई नई कोशिशें हो रही है। उसी तेजी से नए नए इलाकों में ये आग फैल रही है। 22 जनवरी की सुबह कैलिफोर्निया में ही एक नई आग शुरू हो गई। इसे ह्यूज फायर नाम दिया गया। इस आग का कंटेनमेंट पर्सेंटेज जीरो है। यानी इस पर बिल्कुल भी काबू नहीं पाया जा सका। ये लांस एजलिस के जल चुके इलाके से 64 किलोमीटर दूर है। अपडेट के मुताबिक ये आग करीब 9 हजार एकड़ तक फैल चुकी है। इसके चलते एहतियातन करीब 50 हजार लोगों को घर छोड़ने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। लेकिन हालात ऐसे हैं कि बारिश की उम्मीद भी पूरी तरह साकारात्मक नहीं है। बारिश के बाद जले हुए इलाके में भूस्खलन और मलबे के बहने की आशंका बढ़ गई है। 

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चे भारतीय होंगे? या लागू होने से पहले ही रद्द हो जाएगा ट्रंप का नागरिकता वाला कानून

अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती घंटों में ट्रंप ने संघीय अधिकारियों को सेंट्रल वैली और राज्य के दक्षिणी भाग में घनी आबादी वाले शहरों में अधिक पानी पहुंचाने के लिए योजनाओं का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया था। दो दिन बाद उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कैलिफोर्निया के नेता पानी के मुद्दे पर राज्य का दृष्टिकोण नहीं बदलते तो वे संघीय आपदा सहायता रोक देंगे।

प्रमुख खबरें

जिस Manjit Kaur को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, वह करीब 7 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी! मौत के बाद खुला बड़ा राज

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग