अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2024

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार को 390 से अधिक श्रद्धालुओं का एक नया जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से 14 वाहनों के काफिले में 398 तीर्थयात्रियों का 42वां जत्था तड़के तीन बजकर 26 मिनट पर रवाना हुआ।

इन सभी तीर्थयात्रियों ने गांदरबल के 14 किलोमीटर के दुरूह बालटाल मार्ग को चुना। इस वर्ष अब तक पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

शुक्रवार सुबह 730 तीर्थयात्री सीमावर्ती जिले पुंछ स्थित प्राचीन बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सात अगस्त को शुरू हुई जो 20 अगस्त तक जारी रहेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

बारामती प्लेन क्रैश मामले में रोहित पवार ने शाह और DGCA को लिखा पत्र, जांच की मांग की

अमर प्रेम कहानी Heer Ranjha को Modern Twist देंगे Imtiaz Ali, एकता कपूर ने किया Confirm

भारत ने चुपके से अर्मेनिया को दे दिया ऐसा खूंखार हथियार, अजरबैजान ने खड़ा किया बड़ा हंगामा!

Miscarriage के बाद कब शुरू करें Sexual Life? जानें फिजिकल और मेंटल Recovery का सही समय