मध्यप्रदेश में मेफेड्रोन के एक और अवैध कारखाने का खुलासा, 168 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2024

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में मेफेड्रोन का अवैध उत्पादन कर रहे कारखाने के भंडाफोड़ के साथ इस इकाई के निदेशक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि इस कारखाने से 36 किलोग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 76 किलोग्राम द्रव मेफेड्रोन के साथ ही कच्चा माल और उपकरण स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इकाई को सील कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 168 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि कारखाने से लिए नमूनों की एक अपराध विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई गई जिसमें मेफेड्रोन होने की पुष्टि हुई।

गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पांच अक्टूबर को सूबे की राजधानी भोपाल में मादक पदार्थ के कारखाने का भंडाफोड़ किया था जहां से 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था जिसकी अनुमानित कीमत 1,814 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं

इस बार भी मोदी नहीं जाएंगे UNGA, Jaishankar ही संभालेंगे मोर्चा, क्या Trump से आमना-सामना नहीं चाहते PM?

100% टैरिफ वाला दांव फ्लॉप शो! भारत ने रूस के साथ मिलकर अब कौन सी बड़ी डील कर ली, भड़के ट्रंप