US राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुआ एक और भारतवंशी, युवा बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी भी देंगे ट्रंप को टक्कर

By अभिनय आकाश | Feb 22, 2023

भारतीय मूल की निक्की हेली के बाद एक और भारतवंशी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। भारतीय मूल के विवेक गोस्वामी ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। भारतीय-अमेरिकी तकनीकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने "योग्यता वापस लाने" और चीन पर निर्भरता समाप्त करने के वादे के साथ अपनी 2024 की राष्ट्रपति पद की दावेदारी जताई है। निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्राथमिक में प्रवेश करने वाले दूसरे समुदाय के सदस्य बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Ukraine की मदद से कभी पीछे नहीं हटेंगे अमेरिका एवं उसके सहयोगी: बाइडन

फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका को चीन जैसे बाहरी खतरों का सामना करना पड़ रहा है। यह हमारी शीर्ष विदेश नीति का खतरा बन गया है जिसका हमें जवाब देना है। इसके लिए कुछ बलिदान की आवश्यकता होगी। इसके लिए चीन से स्वतंत्रता की घोषणा और पूर्ण अलगाव की आवश्यकता होगी। और यह आसान नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद