आबकारी विभाग की अवैध शराब मामले में एक और बड़ी कार्रवाई, अनियमितता पाए जाने पर शराब फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रद्द

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 20, 2022

शिमला     आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध शराब के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने इस की निरंतरता में सिरमौर ज़िले में बड़ी कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें: अरविंद दिग्विजय नेगी ने जिसे गिरफतार किया ,उसी से सौदेबाजी कर ली

इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने उक्त शराब की फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया है और फ़ैक्ट्री को सील करने के भी आदेश दे दिए हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, डिस्टिलरीज रूल्ज़ और एचपी बांडिड वेयर हाउस रूल्ज़ के तहत की गई है।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में टी-टवेंटी मैच में कोविड प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व आबकारी विभाग की नूरपुर टीम द्वारा भी पंजाब के साथ लगते सीमान्त क्षेत्र छन्नी वैली में अवैध शराब बनाने वालों पर संयुक्त कार्यवाही की गई थी। विभाग को इस क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। सीमांत क्षेत्र होने के बावजूद विभाग ने इस क्षेत्र में कार्यवाही की और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद लगभग 85000 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Manipur में जबरन वसूली करते दो उग्रवादी पकड़े गए, PREPAK और KCP से जुड़े हैं तार

प्रमोद तिवारी का दावा, Congress Revival से बैकफुट पर BJP, इसलिए Amit Shah को तोड़नी पड़ी चुप्पी

SIM Card Fraud Alert! SIM कार्ड को लेकर सख्त हुए नियम, लापरवाही पर 3 साल की जेल या 50 लाख रुपये तक जुर्माने का खतरा

Travel Tips: कम बजट में 2 दिन का सुकून देंगे Delhi NCR के पास स्थित Morni Hills और Sariska