ट्रंप का एक और बड़ा झटका, अमेरिका से जन्मजात नागरिकता को करेंगे समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में जन्मे उन बच्चों की दी जाने वाली जन्मजात नागरिकता समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा,‘‘हम जन्मजात नागरिकता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। स्पष्ट कहूं तो यह बकवास है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को युद्धक विमान बेचे जाने की दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि जन्मजात नागरिकता यह है कि हमारी जमीन में आपका बच्चा हुआ है, आप सीमा पार से आते हैं, बच्चे को जन्म देते हैं, बधाई हो, बच्चा अब अमेरिकी नागरिक है। हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह जन्मजात नागरिकता को समाप्त करेंगे। 

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत