अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को युद्धक विमान बेचे जाने की दी मंजूरी

us-state-department-approves-sale-of-66-f-16-warplanes-to-taiwan
[email protected] । Aug 21 2019 6:09PM

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताइवान को 66 ‘एफ-16’ युद्धक विमान बेचे जाने की मंगलवार को मंजूरी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ताइवान को लॉकहीड मार्टिन निर्मित युद्धक विमान का अत्याधुनिक संस्करण ‘एफ-16सी/डी ब्लॉक 70’ मिलेगा। यह सौदा आठ अरब अमेरिकी डॉलर का है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताइवान को 66 ‘एफ-16’ युद्धक विमान बेचे जाने की मंगलवार को मंजूरी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ताइवान को लॉकहीड मार्टिन निर्मित युद्धक विमान का अत्याधुनिक संस्करण ‘एफ-16सी/डी ब्लॉक 70’ मिलेगा। यह सौदा आठ अरब अमेरिकी डॉलर का है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के क्रेटर लेक में 27 साल का एक भारतीय छात्र डूबा

ताइवान के राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि इससे उनकी हवाई रक्षा क्षमता बढ़ेगी और यह आत्मरक्षा में मदद मिलेगी। चीन को यह योजना नागवार लग सकती है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है। लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है।

इसे भी पढ़ें: चीन को लेकर उनकी व्यापार-नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी हो सकती है दिक्कतः ट्रंप

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सोमवार को कहा कि यह चीन के आंतरिक मामले में गंभीर हस्तक्षेप है और अमेरिका को यह सौदा ‘तत्काल रद्द’ कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़