केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला आया सामने, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 27 जुलाई को UAE से लौटा था व्यक्ति

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

तिरुवनंतपुरम। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब मंकीपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसी बीच केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी खुद प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी। उन्होंने बताया कि मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

मंकीपॉक्स से पहली मौत

देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला मामला केरल में दर्ज किया गया। केरल सरकार ने बताया कि 30 जुलाई को 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था। मृतक वायरस के पश्चिम अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित था। भारत में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कार्यबल गठित किया।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश