Nuh violence | नूंह हिंसा का एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Aug 24, 2023

हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा में शामिल एक शख्स को जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। एक हफ्ते से ज्यादा समय में पुलिस और नूंह हिंसा के आरोपियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। घटना के वक्त ओसामा उर्फ पहलवान नाम का शख्स नूंह के फिरोजपुर नमक गांव से आली मेव जा रहा था। वह नल्हड़ में आगजनी के आरोप में वांछित था।

इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath ने लखनऊ में फिल्म की टीम के साथ देखी Gadar 2, सनी देओल और अमीषा पटेल रहे गायब

आरोपी वाशिम के सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ लूटपाट और हत्या से संबंधित कई मामले दर्ज थे। 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को नूंह में हिंसा में शामिल दो संदिग्ध दंगाइयों को टौरू इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे और उनमें से एक के पैर में गोली लगने से वे गिर गए। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें: मैं विद्रोहियों को कभी नहीं भूलता...क्या वैगनर चीफ के प्लेन को मार गिराया गया? Prigozhin की मौत पर बाइडेन ने क्यों कहा- ये तो होना ही था

ये मुठभेड़ नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़पों की पृष्ठभूमि में हुईं, जब 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जुलूस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इसके बाद हिंसा पड़ोसी गुरुग्राम तक फैल गई। झड़पों में छह लोग मारे गये।

प्रमुख खबरें

West Delhi में 96 घंटे के विशेष अभियान में 19 लोग पकड़े गए, 5 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

भारत और V4 समूह ने बढ़ाई साझेदारी, विदेश मंत्रियों की सालाना बैठक और रक्षा सहयोग पर सहमति

IPL 2027 | Zaheer Khan बने Chennai Super Kings के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के युग का अंत, CSK की बड़ी वापसी की तैयारी

S Jaishankar ने UNGA सत्र के इतर फ्रांस, इक्वाडोर समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय बातचीत