शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से जुड़े धनशोधन के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

मुम्बई। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक और अन्य से जुड़े एक धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ‘टॉप्स ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक एम. शशिधरन को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए)के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय, सुरक्षा सेवा देने वाली एक निजी कंपनी और सरनाईक के बीच कथित लेन-देन में शशिधरन की भूमिका की जांच कर रही है। शशिधरन ने हाल ही में मुम्बई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी और ‘टॉप्स सिक्योरिटी ग्रुप के पूर्व निदेशक रमेश अय्यर पर कम्पनी और उसके लेनदेन में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय