Covid 19 को लेकर आई एक और भविष्यवाणी, जापान से आई डराने वाली चेतावनी ने उड़ाए होश

By रितिका कमठान | Jun 10, 2025

जापान के ग्राफिक नॉवेल राइटर ने वर्ष 2030 को लेकर नई भविष्यवाणी की है। ये भविष्यवाणी काफी चर्चा में आ गई है। लोग इसे लेकर काफी डरे हुए हैं और गंभीर हो गए है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले भी इस राइटर द्वारा कही गई भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। इस राइटर को जापान में लोग जापानी बाबा वंगा कहते है।

इन्होंने राजकुमारी डायना की मौत और कई महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की है, जिनमें 2011 का कोबे भूकंप और कोविड-19 महामारी भी शामिल हैं। अब भविष्यवक्ता ने एक खतरनाक वायरस के फिर से आने की चेतावनी दी है, जो 2020 की तरह ही गंभीर परिणाम ला सकता है, जिसमें लॉकडाउन, अस्पतालों में भीड़ और बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रियो ने 1999 में प्रकाशित मंगा बुक - द फ्यूचर एज आई सी इट ​​में 2020 में भविष्यवाणी की थी कि एक अज्ञात वायरस आएगा। कई लोगों ने कहा कि कोविड 19 के लिए ये भविष्यवाणी सटीक थी। हालांकि तात्सुकी का मानना है कि दुनिया अभी एक विनाशकारी वायरस से रुबरु होगी।

 

लौटेगा कोरोना

उन्होंने भविष्यवाणी की कि वर्ष 2030 में कोरोना की वापसी होगी। कोरोना पहले से भी अधिक विनाशकारी होगी। उन्होंने भविष्यवाणी में लिखा कि वायरस घातक स्थिति में आने से 10 वर्ष पहले भी अपना प्रकोप दिखाएगा। बता दें कि पहली बार तात्सुकी उस समय मशहूर हुई थी जब वर्ष 1999 में उनकी बुक द फ्यूचर आई सॉ में भविष्यवाणियां सच साबित हुई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने नई किताब लिखी जिसमें आने वाली भविष्यवाणियों की चर्चा की गई। 

प्रमुख खबरें

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा