कतर का एक और विमान 19 अमेरिकी नागरिकों के साथ काबुल से रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान से शुक्रवार को अपने 21 नागरिकों और 11 ग्रीन कार्ड धारकों को सुरक्षित निकाला। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी प्रतिबद्धता के तौर पर आज हमने 21 अमेरिकी नागरिकों और 11 वैध स्थायी निवासियों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला।’’ इसके अलावा कतर एयरवेज का एक अन्य चार्टर विमान काबुल से 19 अमेरिकी नागरिकों को लेकर रवाना हुआ।

इसे भी पढ़ें: नेताजी के डर से थाना प्रभारी ने थाने में मनाया बदमाश का जन्मदिन,वीडियो हुआ वायरल

खलीलजाद ने कहा, ‘‘यह सकारात्मक है। इन विमानों के संचालन में मदद के लिए कतर का धन्यवाद और हम इस महत्वपूर्ण प्रयास में तालिबान के सहयोग का स्वागत करते हैं। हम अपने नागरिकों, अन्य विदेशी नागरिकों और देश छोड़ने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए कतर की सरकार, तालिबान और अन्य के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट का Apple को बड़ा झटका, एप स्टोर पर पकड़ ढीली करने का दिया आदेश

ब्लिंकन ने कतर के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी को फोन करके कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों, वैध स्थायी निवासियों और अन्य की काबुल से यात्रा में दी गई कतर की मदद की सराहना करता है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्न ने कहा, ‘‘इस तरह के अभियानों पर आतंकवादी खतरे के कारण हम देश से लोगों को सुरक्षित निकाले जाने से पहले इन प्रयासों की जानकारियां साझा नहीं करेंगे। हम काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अभियानों में मदद के लिए कतर के प्रयासों के प्रति आभारी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज लोगों का प्रस्थान करना यह दिखाता है कि हम कैसे अमेरिका को अलग-अलग स्थानों से अफगानिस्तान छोड़ने के स्पष्ट और सुरक्षित विकल्प दे रहे हैं। कई अमेरिकियों ने इन विकल्पों को स्वीकार किया, कुछ ने नहीं और इसकी कई वजहें हैं। वह उनका अधिकार है। हम समझते हैं कि ये मुश्किल फैसले हैं।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal