शिवसेना का एक और विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

मुंबई। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी का एक और विधायक राज्य सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खेमे में शामिल हो गया है। शिंदे के कार्यालय ने शुक्रवार को यहां एक वीडियो जारी किया,जिसमें विधायक दिलीप लांडे गुवाहाटी के लग्जरी होटल में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इस होटल में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हुए हैं। मुंबई के चांदिवली सीट से विधायक लांडे के शिंदे गुट में शामिल होने के साथ ही शिवसेना के बागी विधायकों की कुल संख्या 38 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में