स्वच्छ और हरित दिल्ली की दिशा में उठाया गया एक और कदम, पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केंद्र और दिल्ली सरकार का स्वच्छ और हरित दिल्ली बनाने पर ध्यान और संकल्प मजबूत हुआ। पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाने की तस्वीरें भी एक्स पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “स्वच्छ और हरित दिल्ली का निर्माण”। तस्वीरों में प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने लगाए पौधे, 1971 युद्ध की नायिकाओं से किया वादा पूरा

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का महत्व और भी ज्यादा समझ में आ रहा है, और अगर हमें अपनी दुनिया को स्वच्छ रखना है तो हम सबको इस आह्वान में शामिल होना होगा... दिल्ली सरकार गंभीरता से सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हो... दिल्ली सरकार कचरे के पृथक्करण पर बहुत गंभीरता से काम करेगी ताकि हम कचरा प्रबंधन में तेजी ला सकें। 

प्रमुख खबरें

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health