भारत की A1 डिप्लोमेसी का एक और नजारा, ईरान की कैद से 17 भारतीयों को मिली आजादी, दुनिया हैरान!

By अभिनय आकाश | May 04, 2024

एक बार फिर भारत ने बड़ी जीत अपने नाम की है। भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी पक्की कर ली है। अरब सागर में मौजूद वो जहाज जिसे ईरान ने अपने कब्जे में लिया था उस पर 17 हिंदुस्तानी सवार थे। अब खबर आई है कि सभी के सभी भारतीयों को अब ईरान ने आजाद कर दिया है। लंबे संघर्ष और बातचीत के कई दौर के बाद पूरे 17 भारतीय नागरिकों की रिहाई पक्की हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से लगातार ईरान के साथ संपर्क साधा गया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद अपने समकक्ष ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन के साथ कई बार फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में शिप पर सवार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर जानकारी हासिल की गई। उनकी रिहाई को लेकर ईरान से बात भी की थी। 

इसे भी पढ़ें: Israel Hamas War Update: 10 लाख लोगों को मारेगा इजरायल? बाइडेन ने नेतन्याहू को लगाया फोन, राफा ऑपरेशन को लेकर जानें क्या कहा

हालांकि, उन्होंने कहा कि ईरान ने मानवीय आधार पर पहले ही जहाज के सभी चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया है, और यदि जहाज के कप्तान उनके साथ जाते हैं, तो एस्टोनियाई सहित चालक दल अपने देश लौट सकते हैं। ईरानी सेना द्वारा जहाज को जब्त करने के कुछ घंटों बाद, व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा था कि जहाज के चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार