झुकेगा नहीं! पुलिस कस्टडी में बेखौफ अंसार ने दिखाया 'पुष्पा स्टाइल'

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2022

जहांगीरपुरी हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार है। अंसार को कल पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया। लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान अंसार की अकड़ भी देखने को मिली। फिल्म पुष्पा के सिग्नेचर स्टाइल के अंदाज में वो हेथेली फिराता दिखा और चेहरे पर कोई अफसोस नजर नहीं आया। नजर आई तो चेहरे पर सिर्फ और सिर्फ अकड़ ही। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल 2022 पर कोरोना का साया, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटीन, फिजियो पाए गए थे पॉजिटिव

दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने वाला अब तक का सबसे बड़ा चेहरा अंसार है। लेकिन जब पुलिस उसे कोर्ट लेकर जा रही थी तो उसके चेहरे पर न इस बात का अफसोस था कि उसकी वजह से जहांगीरपुरी  में लोग डर के साये में जी रहे हैं। न ही इस बात का खौफ कि वो पुलिस की पकड़ में है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अंसार का इतिहास भी दागदार रहा है। वो इससे पहले मारपीट के दो केस में जेल जा चुका है। दिल्ली पुलिस के अुसार गैम्बलिंग ऐक्ट और आर्मर्स एक्ट के तहत भी उस पर पांच बार मुकदमा हो चुका है। बार बार प्रतिबंधक धाराओं में अंसार की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली की अदालत ने अंसार और हिंसा के एक अन्य आरोपी असलम को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस को असलम के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है जो कथित तौर पर हिंसा में इस्तेमाल हुई। मामले के अन्‍य 12 आरोपियों को 14 दिन की जुडिशल कस्‍टडी में भेजने का आदेश कोर्ट ने दिया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश