CWG 2022: कुश्ती में अंशु मलिक ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में नाईजीरिया की खिलाड़ी से हारीं

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

भारतीय पहलवान अंशु मलिक को कॉमनवेल्थ गेम के एक फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उन्हें रजत पदक हासिल हुआ है। फाइनल मुकाबले में अंशु मलिक का सामना नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये था। नाइजीरिया की खिलाड़ी ने अंशु मलिक को 3-7 से हराया।नाइजीरियाई खिलाड़ी ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। वही, अंशु मलिक की बात की जाए तो उनके खाते में यह पहला राष्ट्रमंडल खेलों का कोई पदक गया है। अंशु मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। वह अपना पहला ही राष्ट्रमंडल खेल खेल रही हैं। पहले ही राउंड में नाइजीरियाई खिलाड़ी ने 4 अंक हासिल कर लिए थे। दूसरे राउंड में अंशु मलिक ने वापसी की थी।


दूसरे राउंड में अंशु मलिक ने 4 पॉइंट हासिल किए थे। लेकिन दूसरे ही राउंड में एक बार फिर से नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे ने 2 अंक हासिल कर लिए। यही कारण रहा कि अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा है। हालांकि, अंशु मालिक का सफर शानदार रहा। अंशु मलिक 57 किग्रा में श्रीलंका की नेथमी पोरूथेाटागे पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत से फाइनल में पहुंच गयी थीं। 

 

अंशु मलिक बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई और वह भी उनके जन्मदिन पर। आगे की सफल खेल यात्रा के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। खेलों के प्रति उनका जुनून कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करता है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोमांचित हूं कि अंशु मलिक ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है!!! आपके पास एक कठिन प्रतिद्वंद्वी था लेकिन आपने एक बड़ी लड़ाई लड़ी। पदक दोहरा उत्सव है क्योंकि आज आपका जन्मदिन है!

प्रमुख खबरें

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख