Team India में Anshul Kamboj और Naman Dhir की एंट्री, प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

गुवाहाटी, एक अक्टूबर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को मुल्लांपुर में शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए बृहस्पतिवार को चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की विज्ञप्ति में प्रसिद्ध को बाहर किए जाने का कारण बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट बताया गया। बुधवार को गुवाहाटी में दूसरे वनडे में प्रसिद्ध को हल्की चोट लगी और वह केवल पांच ओवर गेंदबाजी कर सके।

उन्होंने दूसरी पारी में केवल दो ओवर गेंदबाजी की। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह अक्टूबर से लखनऊ में शुरू होने वाली पांच मैच की सीरीज के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी बाहर करने का फैसला किया। यह फैसला न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और सुंदर अब तमिलनाडु के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी सत्र शुरू होने के साथ वॉशिंगटन को अपनी राज्य टीम के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। ’’ बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नमन धीर को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में उनके स्थान पर शामिल किया गया है।

भारत की अपडेट हुई वनडे टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज। भारत की अपडेट हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

प्रमुख खबरें

Urdu Festival पर BJP के विरोध के बीच बोले मंत्री UT Khader, वेन्यू बदलना प्रतिष्ठा का सवाल नहीं

October 2026 Festival Calendar: अक्टूबर में शारदीय Navratri से Karwa Chauth तक पड़ेंगे प्रमुख व्रत

UP चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव! अजय राय की हो सकती है पद से छुट्टी, Aradhana Mishra बनेंगी प्रदेश अध्यक्ष?

Nitin Gadkari ने बिहार को बाढ़ मुक्त करने के लिए Water Grid और ड्रेजिंग पर दिया जोर