By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024
नयी दिल्ली। एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग ने बुधवार को खुले बाजार लेनदेन में जोमैटो में दो प्रतिशत हिस्सेदारी 2,827 करोड़ रुपये में बेच दी। एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग पीटीई, एंट फाइनेंशियल ग्रुप का सहयोगी है, जबकि एंट फाइनेंशियल ग्रुप चीनी ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा का हिस्सा है। बीएसई पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग पीटीई ने ऑनलाइन भोजन उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो में दो किस्तों में 17,63,95,675 से अधिक शेयर बेचे, जो ज़ोमैटो की 2.02 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर 160.11-160.40 रुपये की कीमत पर बेचे गए। इस तरह सौदे का मूल्य 2,827.08 करोड़ रुपये बैठता है।