Twisters को देखकर काफी खुश थे Tom Cruise, एंथनी रामोस ने बताया कैसा था अभिनेता का रिएक्शन

By एकता | Jul 22, 2024

हॉलीवुड फिल्म 'ट्विस्टर्स' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने अमेरिका में अब तक 80.5 मिलियन डॉलर्स की कमाई कर ली है। दुनियाभर में कमाई की बात करें तो फिल्म ने 123 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इन सब के बीच फिल्म के मुख्य लीड अभिनेता एंथनी रामोस ने एक बड़ी ही रोचक बात साझा की है। अभिनेता ने बताया कि ग्लोबल स्टार टॉम क्रूज को उनकी फिल्म बहुत पसंद आयी और वो इसके प्रीमियर के दौरान अपना उत्साह रोक नहीं पा रहे थे। बता दें, क्रूज को 'ट्विस्टर्स' की लंदन की स्पेशल स्क्रीनिंग पर स्पॉट किया गया था। क्रूज अपने टॉप गन: मेवरिक के को-स्टार ग्लेन पॉवेल का समर्थन करने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: Brad Pitt के साथ लड़ाई खत्म करना चाहती है Angelina Jolie, परिवार के लिए अभिनेता से की ये अपील

इंटरव्यू के दौरान रामोस ने निर्देशक ली इसाक चुंग और अन्य सभी कलाकारों के साथ काम करने का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'वह पूरी क्रू सबसे बेहतरीन थी, मेरे जीवन में अब तक जितने लोगों के साथ काम किया है, उनमें से सबसे बेहतरीन लोगों का समूह। यह हमेशा एक आशीर्वाद होता है जब आप अद्भुत इंसानों और साथ ही सुपर प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम कर सकते हैं।'

प्रमुख खबरें

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा

Asian Games: Deepak Punia ने 97kg Wrestling में जीता Bronze Medal, 60 साल का सूखा खत्म

Bhadohi Hospital में गर्भवती को भर्ती न करने पर भड़की LJP Ram Vilas, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल